Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पूर्व कांग्रेसी विधायक के भतीजे ने पत्रकार से की धक्‍का-मुक्‍की

: पत्रकार संगठनों में रोष, आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग : सर्व शिक्षा अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में धांधली किए जाने की खबर लिखने की तैयारी करने वाले पत्रिका के पत्रकार से पूर्व कांग्रेसी विधायक का भतीजा ने धक्‍का-मुक्‍की किया तथा जान से मारने की धमकी दी. मामला मध्‍य प्रदेश के  नरसिंहपुर जिले की है. पत्रिका के पत्रकार राजेंद्र शर्मा सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे एक कार्यक्रम में धांधली पकड़ा तथा इस कार्यक्रम की संयोजक शालिनी प्रजापति से उनका पक्ष लेने पहुंचे तो उन्‍होंने कहा कि आपको पांच बजे के बाद अपने हिसाब से खबर भेज देंगे.

इसके बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक एनपी प्रजापति का भतीजा अमित उर्फ अम्‍मू प्रजापति, जो शालीनी का रिश्‍तेदार बताया जाता है, अपने दो साथियों के साथ पत्रिका के कार्यालय पहुंचा तथा राजेंद्र शर्मा को धमकी दी कि और कहा कि तू बड़ा पत्रकार बनता है ना, खबर छाप फिर तूझे बताता हूं. इसके बाद इन लोगों ने पत्रकार के साथ धक्‍का-मु‍क्‍की की तथा जान से मारने की धमकी देकर चले आए. पत्रकार की शिकायत पर पुलिस अमित, आनंद चौरसिया तथा सचिन शुक्‍ला के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

इधर, पत्रकार से धक्‍का-मुक्‍की किए जाने और धमकी दिए जाने से पत्रकार संगठन तथा सामाजिक संगठनों में जबर्दस्‍त नाराजगी है. पत्रकारों के कई संगठनों से प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तार तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने भी इस घटना की निंदा की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...