राष्ट्रीय सहारा, कानपुर से खबर है कि सर्कुलेशन ऑफिसर दिलीप कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. दिलीप पर अनुशासनहीनता के कुछ आरोप लगे थे, जिसके बाद कंपनी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है. दिलीप को आदेश दिया गया है कि वे उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बिना कानपुर न छोड़े. साथ ही यह भी कहा गया है कि उन्हें कंपनी के नियमानुसार सस्पेंशन पीरियड का भत्ता एवं अन्य भुगतान किए जाएंगे.





