Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार ने बिल्‍डर से मांगे दो लाख रुपये

लखनऊ में फर्जी एसएमएस के माध्यम से इंजीनियरों और बिल्डरों से धन उगाही करने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को ऐसी ही एक शिकायत पुलिस को मिली है। पुराने लखनऊ के एक बिल्डर ने डीआईजी शिकायत प्रकोष्ठ में एक कथित पत्रकार द्वारा दो लाख रुपए मांगने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

लखनऊ में फर्जी एसएमएस के माध्यम से इंजीनियरों और बिल्डरों से धन उगाही करने वाला गिरोह सक्रिय है। मंगलवार को ऐसी ही एक शिकायत पुलिस को मिली है। पुराने लखनऊ के एक बिल्डर ने डीआईजी शिकायत प्रकोष्ठ में एक कथित पत्रकार द्वारा दो लाख रुपए मांगने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार नगर के चौक निवासी बिल्डर मो. असलम का कहना है कि कैसरबाग, निरालानगर, गोमतीनगर समेत अन्य स्थानों पर बिल्‍िडंग निर्माण तथा अन्य सरकारी विभागों में उनका ठेके का काम चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग निर्माण कार्य को लेकर एसएमएस के माध्यम से इंजीनियर पर कार्रवाई का दबाव बनाते हैं। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्‍तेमाल की बात कहीं जाती है। उसके बाद इंजीनियर ठेकेदार पर मामला निपटारा करने का दबाव बनाता है।

इसी तरह उक्त गिरोह ने बिल्डर से धन उगाही के लिए एसएमएस के जरिए घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर न्यूज ब्रेक की। एसएमएस के बारे में संबंधित अधिकारी पूछताछ कर ही रहे थे कि इंजीनियर और बिल्डर के मोबाइल फोन बजने लगे। एसएमएस भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को पत्रकार बताते हुए मिलने की बात कही। दोनों लोगों द्वारा मना करने पर उसने अफसरों से शिकायत करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की। बिल्डर का कहना है कि इस गिरोह के सदस्यों से व्यवसायी दहशत में हैं। जालसाज ने फेक आईडी से एलएम न्यूज बना रखा है और एसएमएस भी इसी नाम से आते हैं। पुलिस का कहना है कि यह कृत्य साइबर क्राइम में आता है। इसकी जांच की जा रही है। जल्‍द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...