अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि दिनकर गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डीएनई थे. प्रबंधन ने उनका तबादला बरेली के लिए कर दिया था. खबर है कि उन्होंने हिंट न्यूज पेपर ज्वाइन किया है. उन्हें स्थानीय संपादक बनाया गया है. दिनकर लम्बे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. फिलहाल वे मेडिकल लीव पर चल रहे थे. उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद से संपादकीय प्रभारी कुमार अभिमन्यु समेत कई लोगों का तबादला पिछले दिनों प्रबंधन ने रूटीन के तहत किया था.
दिनकर ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के साथ लगभग सोलह साल पहले साहिबाबाद संवाददाता के रूप में की थी. वे नौ सालों तक जागरण के साथ जुड़े रहे. वे अमर उजाला को भी लगभग साढ़े सात सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे. दिनकर की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. उनका पूरा पत्रकारीय करियर गाजियाबाद में ही बीता है.





