अरिंदम चौधरी के संडे इंडियन मैगजीन के हालात खराब चल रहे हैं. पत्रिका के बंद होने के कयास तो पहले से ही लगाए जा रहे थे, अब खबर है कि अंदर की राजनीति और कार्यालय में काम का माहौल न होने के चलते लोग इस समूह को छोड़कर भाग रहे हैं. पिछले दिनों भी काफी लोगों ने इस्तीफा दिया था. इस बार भी कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. प्रबंधन कुछ लोगों को परेशान करने की नीयत से चार महीने का नोटिस मांग रहा है. इतने दिनों की सैलरी जमा करने पर भी प्रबंधन उनका इस्तीफा मानने को तैयार नहीं है.
बताया जा रहा है कि संडे इंडियन से आनंद श्रीवास्तव, प्रियंका, हाशिम, आनंदो भक्तो, रीना पाण्डे, प्रिया कानूनगो, सुगंधा, चित्रा समेत कई अन्य लोगों ने इस्तीफा दिया है. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं. पर बताया जा रहा है कि यहां के खराब माहौल के चलते ही इन्होंने इस्तीफा दिया है. इस संदर्भ में जानकारी के लिए जब संडे इंडियन में वरिष्ठ पद पर कार्यरत ओंकारेश्वर पाण्डेय से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई.





