Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

बिच्छू डाट काम का कई राज्यों में होगा विस्तार, अशोक वानखेड़े को नया काम

मध्यप्रदेश के भोपाल से प्रकाशित एवं प्रसारित प्रादेशिक पाक्षिक बिच्छू डॉट कॉम ने मई माह से राष्ट्रीय स्वरूप ले लिया है। शुरुआत में इसका प्रसार क्षेत्र मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ रहेगा। जून माह से राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी प्रसारित होगा। कई बड़े अखबारों में समूह संपादक की भूमिका निभा चुके वरिष्ठ पत्रकार अवधेश बजाज का यह अखबार मध्य प्रदेश के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं मीडिया के गलियारों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। पिछले साल ही बिच्छू डॉट कॉम पाक्षिक अखबार ने चार साल पूरे किए हैं। इसी नाम से वेबसाइट पांच साल पूरे कर चुकी है।

वहीं दूसरी तरफ वरिष्‍ठ पत्रकार अशोक वानखेड़े अब बिच्छू डॉट कॉम से जुड़ गए हैं। यवतमाल में पैदा हुए अशोक वानखेडे पढ़ने के लिए इंदौर आये तो पत्रकारिता का कैरियर साथ में लेकर इंदौर से बाहर निकले। फ्री प्रेस जर्नल से पत्रकारिता शुरू करनेवाले अशोक वानखेडे चौथा संसार में काम करने दिल्ली आये तो यहीं के होकर रह गये। करीब पचीस साल के अपने पत्रकारीय कैरियर में अंग्रेजी, हिन्दी और मराठी तीनों भाषाओं के लिए काम किया है। इलेक्ट्रानिक का जमाना आया तो वीडियो जर्नलिज्म में भी हाथ आजमाया। 

अब अशोक वानखेड़े को बिच्छू डॉट कॉम के राष्ट्रीय संस्करण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह कार्यकारी संपादक की भूमिका निभाएंगे। जिस समय हिंदुस्तान में इलेक्ट्रानिक मीडिया की शुरुआत भी नहीं हुई थी उस समय अशोक वानखेड़े एक न्यूज वीडियो कैसेट्स चलाया करते थे। एसपी सिंह और मधु त्रेहन मिलकर न्यूज ट्रैक निकाला करते थे। उस समय अशोक वानखेड़े अकेले थर्ड आई संचालित करते थे। कई टीवी चैनलों पर वे महाराष्ट्र मामलों के विशेषज्ञ के रूप में पैनल डिस्कशन में शामिल होते रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...