अमर उजाला, गाजियाबाद से खबर है कि नेहा धुसा ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. नेहा का तबादला कुछ समय पहले पंजाब से गाजियाबाद के लिए किया गया था. यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि नेहा अपनी नई पारी किस संस्थान से शुरू करने जा रही हैं.
देशबंधु से खबर है कि राष्ट्रीय संस्करण में सब एडिटर कम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत सूरज सिंह सोलंकी ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी डीएलए से शुरू की है. उन्हें यहां पर सब एडिटर बनाया गया है. उन्हें अखबार में डेस्क की जिम्मेदारी दी गई है. सूरज इसके पहले टीवी100, आखों देखी जैसे संस्थानों में भी काम कर चुके हैं.






