अमर उजाला द्वारा लगभग दो साल पहले युवाओं को लक्ष्य में रखकर लांच किये गये युवान की सफलता से खुश प्रबंधन ने अब इसका प्रकाशन समूह के सभी केंद्रों से शुरू कर दिया है. अमर उजाला का यह साप्ताहिक अखबार यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर समेत सभी यूनिटों से प्रकाशित किया जा रहा है. इस अखबार की शुरुआत कानपुर से की गई थी. जिसे शुरुआत में लोगों का मन मिजाज टोहने की कोशिश की गई थी, पर इसकी सफलता के बाद प्रबंधन ने इसे हर यूनिट से प्रकाशित करने का निर्णय ले लिया.
24 पेज का यह रंगीन साप्ताहिक युवाओं, छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को खूब भा रहा है. अखबार नए-नए क्षेत्रों करियर बनाने के संदर्भ में जानकारियां तो उपलब्ध करा ही रहा है. साथ ही छात्रों में बेहतर समझ विकसित करने के लिए काफी कुछ सामग्री भी दे रहा है. प्रबंधन ने युवान के लिए स्पेशली हर यूनिट में दो से तीन रिपोर्टर भी नियुक्त किए हैं.





