दैनिक भास्कर, पानीपत से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार हरिमोहन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे एक्जीक्यूटिव एडिटर के रूप में कार्यरत थे. डेढ़ पहले उन्होंने ग्वालियर से पानीपत में ज्वाइन किया था. बताया जा रहा है कि हरिमोहन शर्मा अपनी नई पारी अमर उजाला से शुरू करने वाले हैं. संभावना जताई जा रही है कि इन्हें बनारस का स्थानीय संपादक बनाया जाएगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
सूत्रों का कहना है कि बनारस में संपादक डा. तीर विजय सिंह का तबादला बरेली किए जाने के बाद से इस पद पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं हुई है और अस्थाई रूप से डा. तीर विजय ही बनारस का दायित्व संभाले हुए हैं. इसलिए हरिमोहन शर्मा को बनारस का ही आरई बनाया जाएगा. इस संदर्भ जानकारी के लिए हरिमोहन शर्मा से बात करने की कोशिश की गई परन्तु उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बताता रहा.





