दैनिक जागरण, कानपुर से खबर है कि संस्थान में कुछ आंतरिक बदलाव किए गए हैं. सिटी इंचार्ज अंजनी निगम को हटा दिया गया है. उनकी जगह क्राइम इंचार्ज प्रवीण शर्मा को नया सिटी चीफ बनाया गया है. अंजनी निगम को उनका सहयोगी बना दिया गया है. डेस्क इंचार्ज उमेश शुक्ला को खेल पेज पर भेज दिया गया है. उनकी जगह खेल पेज की जिम्मेदारी संभाल रहे विनोद कुमार को नया डेस्क इंचार्ज बना दिया गया है. संभावना जताई जा रही है कि अखबार को मजबूत करने के लिए कुछ और बदलाव किए जा सकते हैं. सभी लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है.






