पिछले दिनों उत्तराखंड के रूद्रपुर में पत्रकारों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था. अब खबर है कि पूरन सिंह रावत पर मुकदमा होने के बाद रावत एवं एक अन्य पत्रकार ने तीन पत्रकारों आकाश आहूजा, गौरव कपूर एवं राजीव चावला के खिलाफ अलग-अलग मुकदमा दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पूरन सिंह एवं उनके साथी पर हमले की घटना को एक पूर्व विधायक की शह पर अंजाम दिया गया.
तीनों पत्रकारों पर आरोप है कि इन लोगों ने एक सांध्य दैनिक के पत्रकार प्रदीप बोरा को मारपीटकर घायल कर दिया था. प्रदीप को देखने अस्पताल पहुंचे ईटीवी के पत्रकार पूरन सिंह रावत के साथ भी इन तीनों पत्रकारों ने मारपीट के असफल प्रयास के बाद उनकी मोबाइल लूट ली थी. पुलिस ने दोनों लोगों की तहरीर पर पुलिस एक मामले में आईपीसी की धारा 323, 392, 352 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. जबकि दूसरे मामले में आईपीसी की धारा 147, 149 व 323 के तहत मामला दर्ज किया है.







