अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि अजय पाण्डेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. अजय के इस्तीफा देने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, परन्तु समझा जा रहा है कि उन्हें किसी संस्थान से बढि़या ऑफर मिला है, जिसके चलते उन्होंने अमर उजाला को बाय कर दिया है. अजय ने करियर की शुरुआत प्रभात खबर, धनबाद से की थी. उसके बाद वे अमर उजाला के साथ गोरखपुर में जुड़ गए थे. वे पिछले पांच सालों से अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
साधना भक्ति चैनल से खबर है कि संजीव झा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी चैनल वन के साथ शुरू की है. उन्हें टेक्निकल इंचार्ज बनाया गया है. संजीव इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





