दैनिक जागरण, सीहोर से खबर है कि इरशाद कुरैशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि कुरैशी की जागरण के मालिक राजीव मोहन गुप्त से किसी खबर को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा प्रांतीय प्रभारी राजकुमार अवस्थी को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि इरशाद जल्द ही अपनी नई पारी प्रदेश टुडे के साथ शुरू कर सकते हैं. इरशाद ने अपने करियर की शुरुआत राज एक्सप्रेस से की थी. इसके अलावा भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमर उजाला, झांसी से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार अतुल शर्मा के बाद क्राइम रिपोर्टर बीके कुशवाहा ने भी इस्तीफा दे दिया है. बीके अपनी नई पारी झांसी में ही जन जन जागरण से शुरू कर रहे हैं. इन्हें यहां भी क्राइम रिपोर्टर बनाया गया है. बताया जा रहा है कि कई बड़े अखबारों के पत्रकार भी इंक्रीमेंट और प्रमोशन न होने से नाराज हैं तथा जन जन जागरण में जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.





