कोलकाता से खबर है कि अभय बंग पत्रिका ग्रुप ने अभय टीवी (एटीवी) के नाम से इंटरनेट टीवी न्यूज़ का शुरुआत की है। कहा जा रहा है कि यह कोलाकता में हिंदी का पहला इंटरनेट टीवी न्यूज़ है। इस टीवी न्यूज के संपादक जगदीश यादव हैं। इस टीवी को www .atvabhay.in पर लाग इन करके देखा व पढ़ा जा सकता है। इसकी जानकारी देते हुए कंपनी के सीईओ द्वय कुनाल राय चौधरी व शंकर यादव ने देते हुए बताया कि इस इंटरनेट टीवी न्यूज पर विशेष खबरों की प्रस्तुति की जा रही है। साथ ही राजनैतिक, समस्या व क्राइम आधारित ख़बरों के साथ राशिफल भी टेलीकास्ट किया जा रहा है।
अभी हाल ही चैनल ने तमाम मुद्दों पर खबरें दिखाई हैं, जिसकी काफी चर्चा रही है। एटीवी के सम्पादक जगदीश यादव का कहना है कि चैनल आम लोगों की समस्याओं तथा परेशानियों को प्रमुखता से उठाएगी तथा समाज में व्याप्त बुराई की तरफ भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराएगी।





