: लोकमत समाचार के लिए इंटरव्यू शुरु : पुणे के बाद मुंबई से शुरु होगा प्रकाशन : मुंबई : आखिरकार लम्बे इंतजार के बाद लोकमत समाचार ने अपने पुणे एडिशन के लिए इंटरव्यू शुरु कर दिया. हालांकि प्रकाशन की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. अखबार के अन्य संस्करणों में प्रकाशित विज्ञापन के अनुसार लोकमत को पत्रकार और गैर पत्रकारों की जरुरत है. पद-समाचार संपादक, सिटी चीफ, उपसंपादक, रिपोर्टर, फोटोग्राफर, अनुवादक, प्रूफ रीडर व प्रसार विभाग के लिए एक्जिक्यूटिव. सभी अभ्यर्थीयों को स्नातक होना और हिंदी, अंग्रेजी व मराठी का ज्ञान होना चाहिए.
सूत्रों के अनुसार नवभारत, पुणे संस्करण के लिए काम कर रहे संपादकिय विभाग के ६ लोगों को लोकमत ने तोड़ लिया है. इन सभी को ऑफर लेटर दे दिया गया है. अखबार में छपे विज्ञापन में कहा गया है कि समाचार पत्र में कार्य कर रहे अनुभवी लोगों को वरीयता दी जाएगी. पुणे के बाद जल्द ही मुंबई और नासिक से भी लोकमत समाचार शुरु होने वाला है. लोकमत मराठी का सबसे ज्यादा प्रसार वाला अखबार हैं और इसका हिंदी संस्करण लोकमत समाचार नागपुर, औंरगाबाद, कोल्हापुर, अकोला, जलगांव से निकलता है. जल्द ही इसमें पुणे और मुंबई का भी समावेश हो जाएगा.






