Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

महिला पत्रकार से छेड़खानी (एक) : राइटर-डाइरेक्‍टर बताने वाला राजेश झा जेल भेजा गया

मुंबई से खबर है कि एक महिला पत्रकार को छेड़ने, उसे परेशान करने, मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने के आरोप में राजेश झा नाम के एक पूर्व पत्रकार को गिरफ्तार किया है. अपने को राइटर-डाइरेक्‍टर बताने वाला शख्‍स राजेश झा लम्‍बे समय से महिला पत्रकार को विभिन्‍न तरीकों से परेशान कर रहा था. इसके पहले भी महिला पत्रकार की शिकायत पर इसको पुलिस ने पकड़ा था, परन्‍तु आसान धाराओं में चालान किए जाने के चलते यह जल्‍द ही छूट गया था.

मुंबई से खबर है कि एक महिला पत्रकार को छेड़ने, उसे परेशान करने, मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने के आरोप में राजेश झा नाम के एक पूर्व पत्रकार को गिरफ्तार किया है. अपने को राइटर-डाइरेक्‍टर बताने वाला शख्‍स राजेश झा लम्‍बे समय से महिला पत्रकार को विभिन्‍न तरीकों से परेशान कर रहा था. इसके पहले भी महिला पत्रकार की शिकायत पर इसको पुलिस ने पकड़ा था, परन्‍तु आसान धाराओं में चालान किए जाने के चलते यह जल्‍द ही छूट गया था.

इसके बाद इसने महिला पत्रकार का जीना हराम कर रखा था. फोन करके, पीछा करके, मेल करके, एसएमएस भेजकर, फेसबुक, ट्विटर पर अश्‍लील टिप्‍पणियां कर के इस कदर परेशान कर रखा था कि महिला पत्रकार डिप्रेशन में चली गई थीं. खैर, इतना ही नहीं इस महिला पत्रकार को लेकर उसने उनके जानने-पहचानने वालों से भी तमाम तरह की उल्‍टी-सीधी बातें किया करता था. साइको प्रवृत्ति का राजेश झा खुद को राइटर-डाइरेक्‍टर बताता है. इसने इसके अलावा भी कई लड़कियों और महिलाओं को परेशान किया है. एक वरिष्‍ठ पत्रकार की पत्‍नी को भी परेशान कर रखा था, जिसके बाद महिलाओं ने इसे मीरा रोड इलाके में मिलकर मारा था.

इस बार महिला पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने इसे गंभीर धाराओं में चालान किया है. शनिवार को इसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है. इस बार गंभीर धाराएं लगने के चलते पिछली बार की तरह इसे तत्‍काल जमानत नहीं मिल पाएगी. राजेश झा जैसा व्‍यक्ति समाज में कलंक जैसा है, जिसके चलते चलते संभ्रांत महिलाओं का जीना मुश्किल हो जाता है. जिस तरह की मानसिक प्रताड़ना इसने महिला पत्रकार को दी है, अगर कोई उनकी जगह कोई दूसरा होता तो आत्‍महत्‍या कर चुका होता.  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...