इंडिया टुडे – आजतक वालों के साथ काम कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर का एक कालम आज पंजाब केसरी अखबार में छपा है. इसमें एमजे अकबर ने मीडिया और नेताओं के बारे में कई अच्छी और पठनीय बातें कहीं हैं. साथ ही, हाल के कुछ घटनाक्रमों का उल्लेख भी किया है. साक्षी मीडिया ग्रुप के बैंक एकाउंट पर बैन लगाए जाने के प्रकरण को उठाते हुए उन्होंने बताया है कि कई बार नेताओें को मीडिया का शिकार करने में मजा आता है, जबकि अक्सर मीडिया वाले नेताओं का शिकार करने के लिए टहलते रहते हैं. इस घात-प्रतिघात की लड़ाई के कई कोणों से परिचित करा रहे हैं एमजे अकबर. उनके कालम को पढ़ने को लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर दें. -एडिटर, भड़ास4मीडिया





