अमर उजाला, दिल्ली से खबर है कि अमलेंदु भूषण खान का तबादला मेरठ के लिए कर दिया गया है. वे दिल्ली ब्यूरो में रिपोर्टर थे. वे लम्बे समय से दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे. समझा जा रहा है कि लम्बे समय से एक जगह कार्यरत लोगों को बदले जाने की रणनीति के तहत प्रबंधन ने यह कदम उठाया है. हालांकि प्रबंधन में वरिष्ठ लोग अभी इस बारे में कुछ भी विस्तार से बताने से इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि तबादला तो हो गया है परन्तु अभी आधिकारिक रूप से निर्देशित नहीं किया गया है.





