‘हिमाचल आजकल’ चैनल के बाद हिमाचल आजकल मीडिया समूह, अखबार के प्रकाशन की भी योजना बना रहा है। अखबार का नाम भी ‘हिमाचल आजकल’ ही होगा। भारत के समाचार पत्र के पंजीयक से ‘हिमाचल आजकल’ का रजिस्ट्रेशन हो गया है और स्थायी रजिस्ट्रेशन सार्टिफिकेट भी हासिल हो गया है। ‘हिमाचल आजकल’ न्यूज चैनल में चैनल हैड व प्रधान संपादक वरिष्ठ पत्रकार कृष्णभानु हैं। ‘हिमाचल आजकल’ अखबार के प्रधान संपादक भी कृष्णभानु ही होंगे, लेकिन संपादक दिल्ली से बुलाए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले दिल्ली निवासी बी.राम को संपादक की जिम्मेदारी दी गई है। वे 1 जून को शिमला में अपना कार्यभार संभालेंगे। संपर्क करने पर प्रधान संपादक कृष्णभानु ने खबर की पुष्टि की। उन्होंने स्पष्ट किया कि अखबार साप्ताहिक होगा। अखबार टेबलाइट आकार में होगा तथा आरंभ में 32 पेज का होगा तथा 20 पेज रंगीन होंगे। उन्होंने कहा कि जून के आखिर तक प्रकाशन शुरू हो जाएगा।





