दक्षिण अमरीकी देश कोलंबिया में फार्क विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए फ्रांसीसी पत्रकार रोमियो लैंगलोइस की रिहाई के लिए शर्तें रखी हैं. अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस को फार्क ने बताया कि वे पत्रकार को ऐसे समूह के सामने सौंपने को तैयार थे जिसमें फ्रांस के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति फ्रैंको होलांदे की ओर से नियुक्त कोई प्रतिनिधि भी शामिल हो. पत्रकार लैंगलोइस को पिछले महीने उस वक्त पकड़ लिया गया था जब वे कोलंबियाई सेना द्वारा नशीली दवाओं की प्रयोगशालाओं को नष्ट करने की कार्रवाई की शूटिंग कर रहे थे. (बीबीसी)






