Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

लांचिंग के कुछ दिन बाद ही पुष्‍प सवेरा का प्रसार सिमटा

आगरा से जोर शोर से प्रारंभ किया गया पुष्पांजलि समूह का अखबार भी चंद कापियों में सिमट कर रह गया हैं. हालत यह हो गयी हैं कि जुम्मा-जुम्मा अभी चार दिन भी नहीं बीते थे कि उससे पहले ही अख़बार टॉय-टॉय फिस्स नज़र आने लगी हैं. कम संख्‍या के चलते अब अखबार मार्केट के बुक स्‍टाल से भी गायब हो गया है. जिन लोगों की खबर पुष्प सवेरा में छप रही है, वे अपनी खबरों के लिए स्‍टाल पर अखबार ढूंढ रहे हैं लेकिन वो मिल नहीं पा रही है. इसको लेकर ही कई तरह की बातें और चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

आगरा से जोर शोर से प्रारंभ किया गया पुष्पांजलि समूह का अखबार भी चंद कापियों में सिमट कर रह गया हैं. हालत यह हो गयी हैं कि जुम्मा-जुम्मा अभी चार दिन भी नहीं बीते थे कि उससे पहले ही अख़बार टॉय-टॉय फिस्स नज़र आने लगी हैं. कम संख्‍या के चलते अब अखबार मार्केट के बुक स्‍टाल से भी गायब हो गया है. जिन लोगों की खबर पुष्प सवेरा में छप रही है, वे अपनी खबरों के लिए स्‍टाल पर अखबार ढूंढ रहे हैं लेकिन वो मिल नहीं पा रही है. इसको लेकर ही कई तरह की बातें और चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

शुरुआत में इस संस्थान में कई पुराने पत्रकारों को जुड़े देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि अखबार सफलता हासिल करेगा. पाठकों के समक्ष बेहतर कंटेंट के साथ आएगा, पर सारी बातें अब हवा-हवाई साबित हो रही हैं. जुम्मा-जुम्‍मा अभी चार दिन भी नहीं बीते हैं कि इसका प्रसार गिर गया है. कॉपियां ढूंढे नहीं मिल रही हैं. पिछले के दशक से यह देखा जा रहा है कि मीडिया के क्षेत्र में कई लाला, बिल्डर या गोरख धंधा करने वाले लोग प्रवेश कर गए हैं, जिन्हें असल में न्यूज़ की फुल फार्म नार्थ-ईस्‍ट-वेस्‍ट-साउथ भी नहीं आती हैं लेकिन वह मीडिया समूह को चला रहे हैं. इसे लोक तंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या कहा जाये या फिर कुछ और.

भारत में तमाम अखबार खुलते हैं और काल के गाल में समाते रहते हैं. यह एक आम बात हो गई हैं. पुराने लोग इस बात को कुछ इस तरह बयां करते हैं कि तेरे जैसे कितने आये और कितने चले गए. लेकिन इसमें शायद वह यह नहीं भूलते कि वह अखबार बंद नहीं होता व चंद कापियां निकालकर इस प्रकार से चलता रहता है. जैसे खरगोश व कछुए की कहानी में कछुआ. हां यह बात दीगर हैं की बह अंत में कछुए की भांति सफलता नहीं प्राप्त कर लेता. आगरा में भी अखबारों की यही दास्ताँ है पहले कल्पतरु एक्सप्रेस, फिर सी एक्सप्रेस व अब पुष्प सवेरा इस स्थिति में जाते दिख रहे हैं.

लेकिन इन अखबारों ने एक ऐसी फ़ौज तैयार करके आगरा के मार्केट में छोड़ दी जिसका वर्तमान में कोई महत्व नहीं हैं. आज चंद कापियां मार्केट में फेंककर किसी भी अधिकारी को बेबकूफ नहीं बनाया जा सकता क्योंकि वह भली भाँति जानता है कि किस अखबार की कितनी औकात हैं. समय-समय पर देखा जाता है कि जब मीडिया के क्षेत्र में कोई कारोबारी कदम रखता हैं तो वह अपने यहाँ किसी दूसरे संस्थानों से अच्छा वेतन देकर अपने यहाँ पर पत्रकारों को रखता है, लेकिन चंद दिनों में ही उसकी हकीकत सबके सामने आ जाती है. और कई ऐसे पत्रकार बेरोजगार हो जाते हैं तथा इनको दो जून की रोटी चलाने में भी दिक्कत होने लगती है.

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...