वरिष्ठ पत्रकार एवं स्टार न्यूज पर प्रसारित सनसनी फेम श्रीवर्द्धन त्रिवेदी की मां माया त्रिवेदी का सोमवार को निधन हो गया. वे 75 वर्ष की थीं. वे पिछले तीन महीने से बीमार चल रही थीं, इसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो हास्पीटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. अपोलो में ही उन्होंने अंतिम सांस लीं. वे मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल के शिक्षिका के पद से रिटायर हुई थीं. वे अपने पीछे पति समेत बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं.
अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा. उनका शव श्रीवर्द्धन त्रिवेदी के पड़पड़गंज स्थित धर्मा अपार्टमेंट में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. श्रीवर्द्धन त्रिवेदी के माता जी के निधन की खबर सुनकर मीडिया जगत में शोक है. तमाम वरिष्ठ पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक जताया है.





