Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

उनकी ही खबर छपेगी जो विज्ञापन देंगे!

शिमला में इन दिनों जालंधर से प्रकाशित ‘पंजाब केसरी’ की थू-थू हो रही है। खासकर राजनीतिक क्षेत्रों में पंजाब केसरी चर्चा का विषय है और नेता लोग इस अखबार की रीति नीति से अचम्भित हैं। शिमला में आजकल हिमाचल प्रदेश की एकमात्र नगर निगम के चुनाव हैं। पहली बार मेयर और डिप्टी मेयर के लिए सीधे चुनाव हो रहे हैं। कुल पच्चीस वार्डों में लगभग 82 लाख लोग शिमला नगर निगम चुनावों में भाग लेंगे। जाहिर है कि सभी दैनिक अखबारों ने नगर निगम के चुनावों की कवरेज के लिए खास व्यवस्था की है, लेकिन पंजाब केसरी इकलौता ऐसा अखबार है जिसने चुनाव कवरेज का बहिष्कार कर रखा है।

27 मई को वोट पड़ने है, इसलिए चुनाव प्रचार चरम पर है। पर आश्चर्य है कि पंजाब केसरी में एक भी शब्द चुनाव के बारे नहीं छप रहा है। पंजाब केसरी के शिमला ब्यूरो में कार्यरत संवाददाताओं को इस कारण लोगों के सामने शर्मिंदगी झेलना पड़ रही है। एक संवाददाता ने बताया कि पंजाब केसरी के मुख्यालय जालंधर से हिदायत है कि उन्हीं उम्मीदवारों की खबर छपेगी जो अखबार को विज्ञापन देंगे। यानी चुनावों में ‘पेड न्यूज’ छापने का फैसला पंजाब केसरी के मालिकों ने किया है, जिसकी निंदा हो रही है।

फिलहाल शिमला नगर निगम के चुनावों में खड़े सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने पंजाब केसरी की ‘पेड न्यूज’ नीति को अनदेखा कर दिया है। अखबार को कोई भी विज्ञापन नहीं मिल रहा है और न ही ‘पेड न्यूज’ के रूप में आगे भी विज्ञापन मिलने की कोई उम्मीद दिखाई दे रही है। हिमाचल प्रदेश में ‘पेड न्यूज’ की परम्परा नहीं है, इसलिए सभी उम्मीदवार इस अखबार से किनारा कर गए हैं। शिमला के कुछ न्यूज पेपर एजेन्टों का कहना है कि नगर निगम चुनाव कवरेज न करने के कारण पंजाब केसरी की सर्कुलेशन लगातार गिरती जा रही है। शहर में सात हजार कॉपी आ रही थी, जो घटकर अब साढ़े चार हजार रह गई है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...