मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सहारा-समय न्यूज चैनल के प्रतिनधि (स्ट्रिंगर) शंशाक माहुले को सैक्स रेकेट चलाने, लोगों की ब्लू फिल्म बनाकर उन्हे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार जिले के श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष और सहारा समय के स्ट्रिंगर शंशाक माहुले लंबे समय से जिले में सैक्स रैकेट के मास्टरमाइंट के तौर पर काम कर रहे थे। पत्रकारिता की आड़ में शंशाक माहुले सैक्स रैकेट में लोगों को खासकर व्यापारियों को फंसाकर उनकी ब्लू फिल्म बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। मौजूदा गिरफ्तारी मनीष जैन नाम के व्यापारी की शिकायत पर हुई है।







