साप्ताहिक समाचारपत्र 'जयपुर तहलका' के प्रधान संपादक और मालिक अजय नागर ने पिंकसिटी प्रेस क्लब, जयपुर को क़ानूनी नोटिस भेजा है. वकील के ज़रिए भेजे गए इस नोटिस में उनकी रद्द की गई प्रेस क्लब सदस्यता को फिर से बहाल करने के लिए कहा गया है. इस नोटिस में लिखा गया है कि अजय नागर ने वर्ष 2012 तक के लिए सदस्यता शुल्क जमा करवा रखा है. फिर किस आधार पर उनकी सदस्यता रद्द की गई.
नोटिस में ये भी ज़िक्र किया गया है कि बिना किसी विधिक सूचना के उनकी सदस्यता समाप्त की गई और कारण दिया गया कि उनका पत्रकारिता से कोई सम्बन्ध नहीं है. इस पत्र के जरिए प्रेस क्लब को लिखा गया है कि अगर पन्द्रह दिनों के भीतर उनकी सदस्यता बहाल नहीं की गई तो उन पर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी.





