वरिष्ठ मीडिया प्रबंधन राघवेश अस्थाना के बारे में खबर है कि उन्होंने साधना समूह के साथ नई पारी शुरू की है. उन्हें कंपनी में सीओओ बनाया गया है. अस्थाना कुछ महीने पहले जीएनएन न्यूज ग्रुप के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था. वे दो दशक से भी ज्यादा समय से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. माना जा रहा है कि समूह को मजबूती देने के लिए साधना प्रबंधन ने राघवेश अस्थाना को अपने साथ जोड़ा है. साधना न्यूज जल्द ही कई प्रोजेक्ट लांच करने जा रहा है.
राघवेश ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में चेन्नई के एक प्रोड्क्शन हाउस से की थी. रडान मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में कई सालों तक वरिष्ठ पद पर रहे. इसके बाद स्टार विजय में प्रोग्रामिंग हेड के रूप में काम किया. यूटीवी को भी अपनी सेवाएं दीं. काफी समय तक मुंबई तथा चेन्नई में काफी समय तक कई प्रोजेक्टों से जुड़े रहे. इसके बाद ये महुआ टीवी से जुड़ गए थे. महुआ की लांचिंग कराने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद ये जीएनएन न्यूज से जुड़ गए थे. राघवेश को मैनेजमेंट के अलावा लेखन और डाइरेक्शन का शौक है. इन्होंने कई प्रोग्रामों को डाइरेक्ट भी किया है.






