नईदुनिया, इंदौर से खबर है कि अनुराग तागड़े ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर नईदुनिया मैगजीन एडिटर थे. अनुराग पिछले ग्यारह सालों से नईदुनिया से जुड़े हुए थे. हालांकि अभी उन्होंने कहीं ज्वाइन नहीं किया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही वे कहीं ज्वाइन कर सकते हैं. अनुराग एमबीए पास हैं. अनुराग ने करियर की शुरुआत हरिभूमि से की थी. इसके बाद ये दैनिक भास्कर में मैनेजर बन गए.
राहुल बारपुटे जी के रिश्तेदारी में आने वाले अनुराग को अभय जी नईदुनिया ले आए तथा यहीं इन्होंने पत्रकारिता शुरू की. अपने मेहनत के बल पर विज्ञप्ति बनाने से लेकर मैगजीन एडिटर के पद तक पहुंचे थे. अनुराग संगीत में भी दिलचस्पी रखते हैं. ये वायलिन वादन में राष्ट्रपति पुरस्कार भी जीत चुके हैं. इस्तीफे के संदर्भ में पूछे जाने पर अनुराग ने बताया कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. बस माहौल रास नहीं आया, इसलिए इस्तीफा दे दिया. नईदुनिया के बिकने के बाद से ही संस्थान को बाय करने की तैयारी कर रहा था. गौरतलब है कि इसके पहले इंदौर से एक्जीक्यूटिव एडिटर हेमंत पाल भी इस्तीफा दे चुके हैं.





