मुंहफट, बेलौस, बिंदास और विचारवान जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने ब्लागिंग व ट्विटर के बाद अब फेसबुक पर भी पदार्पण कर लिया है. अपने बयानों के कारण बार बार चर्चा व विवादों में रहने के लिए मशहूर जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर अपने पहले स्टेटस अपडेट में लिखा है- ''I would like to hear your views on all kinds of subjects.'' फेसबुक पर Justice Markandey Katju सर्च करके जस्टिस काटजू तक पहुंचा जा सकता है. अगर आप सीधे उन तक पहुंचना चाहते हैं तो इस यूआरएल पर क्लिक कर सकते हैं- http://www.facebook.com/profile.php?id=100003851949808
तरह तरह की समस्याओं से दो-चार हिंदी मीडिया से जुड़े काफी लोग फेसबुक पर हैं. खासकर यहां वो लोग ज्यादा सक्रिय हैं जो अखबारों व चैनलों की रीढ़ माने जाते हैं और ढेर सारे संकटों के बावजूद अपना खून पसीना देकर हिंदी मीडिया का मस्तक उंचा किए रहते हैं. इन मीडियाकर्मियों पर जब उनका संस्थान जुल्म करता है तो उनकी बात, पीड़ा, दुख को कोई सुनने वाला नहीं होता. जस्टिस काटजू के तेवर के कारण हिंदी का आम मीडियाकर्मी यह मानता है कि वे मीडिया मालिकों के मुकाबले कर्मियों के हित को ज्यादा तरजीह देंगे और उनकी शिकायतों पर एक्शन लेंगे.
फेसबुक के माध्यम से भड़ास4मीडिया की खबरें पाने-जानने के लिए यहां क्लिक करें और like कर दें- https://www.facebook.com/bhadasmedia






