खबर है कि आई-नेक्स्ट, कानपुर के संपादकीय प्रभारी मुसाहिद रफत को संस्थान से कार्यमुक्त कर दिया गया है. उन पर कई तरह के आरोप लगे थे. सूत्रों के मुताबिक स्टाफ के साथ खराब व्यवहार, महिला स्टाफ की शिकायतों और अखबार का स्तर गिरने के कारण उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई है. मुसाहिद पहले आई-नेक्स्ट, बरेली में थे. वहां से भी उन्हें कई शिकायतों के बाद हटा दिया गया था.
प्रदीप कुमार राघव ने आजाद न्यूज में सीनियर न्यूज प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. वे आजाद न्यूज में पहले भी तीन साल तक काम कर चुके हैं. बाद में वे यूके बेस्ड एक फर्म के लिए कंटेंट राइटर के रूप में काम करने लगे.





