वरिष्ठ पत्रकार निधीश त्यागी ने ट्रिब्यून से इस्तीफा देकर रमेश चंद्र अग्रवाल वाले भास्कर ग्रुप को ज्वाइन कर लिया है. उन्हें भास्कर के सभी वेब पोर्टलों का संपादक बनाया गया है. निधीश पहले भी दैनिक भास्कर में रह चुके हैं. बाद में वे टाइम्स आफ इंडिया के साथ हो लिए फिर ट्रिब्यून पहुंच गए. निधीश समकालीन दौर के तेजतर्रार पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं. निधीश त्यागी अब दिल्ली में बैठेंगे और अंग्रेजी-हिंदी समेत सभी भाषाओं के भास्कर के पोर्टलों के कामकाज का नेतृत्व करेंगे.
दैनिक जागरण, मेरठ से सूचना है कि रिपोर्टर वंदना ने इस्तीफा दे दिया है. ऐसा उन्होंने दैनिक जागरण, मेरठ के सिटी प्रभारी दिनेश दिनेकर के बुरे बर्ताव से नाराज होकर किया. इस्तीफा देकर उन्होंने अमर उजाला, देहरादून ज्वाइन करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. बताया जाता है कि दिनेश दिनकर बिना वरिष्ठों से राय-बात किए ही वंदन की आफिस में इंट्री पर रोक लगा दी थी. वंदना ने इस्तीफे के बाद निदेशक तरुण गुप्ता से मिलकर आफिस के पूरे माहौल के बारे में विस्तार से जानकारी दी है.
आवाजाही की सूचना [email protected] पर मेल करें.





