दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि पैकेजिंग करने वाले यानी बंडल बनाने वाले आजकल नाराज चल रहे हैं. तीन-चार दिन पहले इनलोगों ने अवकाश और पैसे बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल भी कर दिया था. बाद में अपने वरिष्ठों के समझाने के बाद ये काम पर लौट आए. हालांकि सीधे तौर पर इनका जागरण प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि जागरण, बरेली में पैकेजिंग विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था लागू है. ये लोग अपने ठेकेदार से नाराज हैं. बताया जा रहा है कि संबंधित फर्म ने अपने एक कर्मचारी राहुल जोशी को हटा भी दिया है.
हालांकि इसके पीछे की जो खबर है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सीकेटी के खास लोगों का तबादला दूसरे यूनिटों में किया गया है. वे लोग इससे खासे नाराज हैं तथा अपने तरीके से अपने गुस्सा और ताकत दोनों का इजहार करने के लिए ही लोग अब अपने पुराने संबंधों-संपर्कों का इस्तेमाल करके यूनिट को अस्थिर करने में लगे हुए हैं. ताकि जागरण प्रबंधन के सामने मुश्किल पैदा की जा सके. बताया जा रहा है कि प्रबंधन भी इन स्थितियों से निपटने की तैयारी में लगा हुआ है.





