Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

चंदौली में जनसंदेश टाइम्‍स के पत्रकार पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चंदौली जिले से खबर है कि जनंसदेश टाइम्‍स के लिए काम करने वाले एक पत्रकार को कुछ लोगों मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पत्रकार ने इस मामले में मुगलसराय कोतवाली में तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्‍याप्‍त है. पत्रकारों ने आरोपियों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है.

चंदौली जिले से खबर है कि जनंसदेश टाइम्‍स के लिए काम करने वाले एक पत्रकार को कुछ लोगों मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए. पत्रकार ने इस मामले में मुगलसराय कोतवाली में तीन नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना को लेकर पत्रकारों में रोष व्‍याप्‍त है. पत्रकारों ने आरोपियों की तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग की है.

पड़ाव से जनसंदेश टाइम्‍स के प्रतिनिधि के रूप में काम करने वाले चंद्रशेखर पटेल (30 वर्ष) बुधवार की भोर में अखबार का बंडल लेने अपने गांव व्‍यासपुर से बखरा की तरफ जा रहे थे. तभी बखरा के पास पहले से घात लगाए कई लोगों ने पत्रकार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया. चंद्रशेखर को अधमरा करने के बाद घसीट कर निर्जन स्‍थान पर फेंक दिया. बेहोश होने पर उसके पास का मोबाइल, सोने का चेन, कैमरा व रुपये छीनकर भाग निकले. पत्रकार को जब काफी देर बाद होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी लोगों को दी.

प्राथमिक इलाज कराने के बाद कुछ पत्रकारों के साथ मुगलसराय कोतवाली में पहुंच कर चंद्रशेखर ने इस हमले की लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आशंका जताई जा रही है कि यह हमला चंद्रशेखर के ससुराल से जुड़े विवाद के चलते किया गया है. चंद्रशेखर के साले पर बखरा गांव की एक लड़की को भगा ले जाने का शक है. वो चंद्रशेखर से उसके साले के बारे में पहले भी पूछताछ कर चुके थे, परन्‍तु चंद्रशेखर किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया था. माना जा रहा है कि इसी के चलते उस पर हमला हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...