वरिष्ठ पत्रकार एवं नागपुर में लोकमत समाचार के कार्यकारी संपादक जयशंकर गुप्त का तबादला दिल्ली के लिए कर दिया गया है. वे दिल्ली में आईएनएस बिल्डिंग में स्थित लोकमत समूह के ऑफिस में बैठेंगे तथा समूह के अंग्रेजी, हिंदी तथा मराठी नेशनल ब्यूरो को हेड करेंगे. संभावना है कि वे एक जून को अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे. जयशंकर गुप्त लगभग तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. लोकमत समाचार ज्वाइन करने से पहले वे 13 वर्षों तक हिंदुस्तान के साथ जुड़े रहे थे.
वे हिंदुस्तान से पहले पांच वर्ष तक इंडिया टुडे में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट पद पर रहे. दो वर्ष तक नवभारत टाइम्स में रहे. एसपी सिंह और उदयन शर्मा के साथ दस वर्षों तक रविवार की टीम के हिस्से रहे. रविवार में जयशंकर पहले कोलकाता में डेस्क पर थे. बाद में वे पटना में बिहार के रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रहे. जयशंकर देश के श्रेष्ठ पोलिटिकल जर्नलिस्ट और पोलिटिकल एनालिस्ट के रूप में जाने जाते हैं. समझा जा रहा है कि लोकमत समूह अपने खबरों को और धार देने के लिए जयशंकर गुप्त को दिल्ली भेज रहा है.






