प्रतापगढ़ में मंगलवार को न्यूज चैनल के एक पत्रकार पर गांधी चौराहे पर एक मोबाइल दुकान संचालक ने हमला कर दिया. पत्रकार को आंशिक चोट आई है. इस संदर्भ में पत्रकार ने कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया है. घटना से नाराज पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है. खबर के अनुसार एक न्यूज चैनल में रिपोर्टर वीरेंद्र उपाध्याय किसी काम से जा रहे थे, इसी बीच गांधी चौराहा पर मोबाइल दुकान अरविंद आर्य ने उन पर हमला बोल दिया. पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई.
वीरेंद्र पर हमले से नाराज पत्रकार एसपी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा तथा हमलावार के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पत्रकार ने आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया है. एसपी प्रवीण शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है.





