टाइम्स ग्रुप के कन्नड डेली 'विजया कर्नाटका' का नया संपादक सुगत श्रीनिवास राजू को बनाया गया है. श्री राजू इसके पहले आउटलुक पत्रिका के एसोसिएट एडिटर, साउथ के पद पर काम कर चुके हैं. उन्होंने यह पद भार वसंत बाडीगर से ग्रहण किया है, जिन्हें इस अखबार के संपादक ई राघवन के आकस्मिक मृत्यु के बाद संपादकीय प्रभार सौंपा गया था. राघवन को विशेश्वर भट की जगह लाया गया था, जो विजय कर्नाटक छोड़कर राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर के स्वामित्व वाले अखबार कन्नड प्रभा चले गए थे.





