नई दिल्ली : रिलायंत इडस्ट्री का किसी भी मीडिया कंपनी में प्रत्यक्ष या परोक्ष निवेश नहीं है. इस बात की जानकारी कारपोरेट मामलों के मंत्री आरपीएन सिंह ने राज्यसभा में दी है. आरपीएन सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए बताया कि 31 मार्च 2012 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के बैलेंस शीट के अनुसार रिलायंत की किसी भी मीडिया कंपनी में कोई हिस्सेदारी नही है. उन्होंने कहा कि बैलेंस शीट में इस बात का जिक्र है कि रिलायंस ने रिलायंस डिजिटल मीडिया लिमिटेड में 100 फीसदी का निवेश अपनी दूसरी कंपनी रिलायंस रिटेल के माध्यम से जरूर किया है.
हालांकि सरकार की तरफ से यह जानकारी आने के बाद मीडिया से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि हाल ही में रिलायंत ने एक ट्रस्ट बनाकर टीवी18 समूह के साथ ईटीवी के चैनलों को खरीदने के लिए 1500 करोड़ से ज्यादा की डील की है. ये जानकारी सामने आने के बाद भी सरकार किस तरह कह रही है कि रिलायंस इंडस्ट्री की मीडिया में हिस्सेदारी नहीं है.





