अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है देवरिया के ब्यूरोचीफ दिव्य प्रकाश त्रिपाठी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें देवरिया से गोरखपुर यूनिट में लाया गया है. उनकी जगह बनारस से भेजे गए जनार्दन सिंह को देवरिया का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी कई अमर उजाला, गोरखपुर में कई पत्रकारों की जिम्मेदारियां बदली गई थीं.
रायसेन से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर सोनी ने बंसल न्यूज ज्वाइन कर लिया है. उन्हें रायसेन जिला का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. राजकिशोर इसके पहले सहारा समय को अपनी सेवाएं दे रहे थे. परन्तु किन्हीं कारणों से कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया था. इसके अलावा भी वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं.





