Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सारी उम्र वानखेड़े स्‍टेडियम में नहीं घुस सकेंगे केकेआर के मालिक शाहरुख खान

मुंबई : कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और फिल्म स्टार शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में घुसने पर जीवनभर के लिए पाबंदी लग गई है। शाहरुख पर शराब पीकर एमसीए के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों से गाली ग्‍लौज करने तथा मारपीट का प्रयास करने का आरोप है। एमसीए के कर्ताधर्ताओं ने शाहरुख को माफी देने से भी इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कोलकाता और मुंबई इंडियन्स का मैच खत्म होने के बाद शाहरुख वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम के गार्ड्स ने उन्हें यह कहकर अंदर जाने से रोका कि स्टेडियम बंद किया जा रहा है।

इस बात पर शाहरुख भड़क उठे और सुरक्षा गार्ड्स को गाली-गलौच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव के लिए एमसीए अधिकारी पहुंचे लेकिन शाहरुख खान ने उन्हें भी गालियां दी। एमसीए अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने गार्ड के साथ धक्का−मुक्की की और एमसीए समेत बीसीसीआई को भी अपशब्द कहे। एमसीए ने शाहरुख और उनके दोस्तों के खिलाफ मरिन ड्राइव पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है।

दूसरी तरफ एमसीए के कोषाध्‍यक्ष रवि सावंत का कहना है कि बुधवार को केकआर की जीत के बाद शाहरुख अपने बाउंसरों के साथ ड्रेसिंग रूम में जाने लगे। नशे में धुत शाहरुख का सामना एक लड़की से हुआ। शाहरुख ने लड़की से समर्थक टीम के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया मुंबई इंडियंस, इसपर तिलमिलाए शाहरुख ने लड़की को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद वे स्‍टेडियम की तरफ जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्‍हें स्‍टेडियम बंद करने की बात कहते हुए उधर जाने से रोका तो बॉलीवुड अभिनेता भड़क गया और गालियों की बौछार कर दी, बल्कि हाथ भी उठाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...