Pankaj Shukla : सत्यमेव जयते के पहले एपीसोड को, यानी शो को, ओपनिंग टीवीआर 3 मिली है। मतलब कि आमिर खान सिनेमा के बड़े ब्रांड हो सकते हैं, लेकिन छोटे परदे का ब्रांड तय करने वाली महिलाओं की याददाश्त कमज़ोर नहीं होती। उन्हें टीवी पर ज्ञान की बातें सुनना कम ही पसंद रहा है..। वैसे संतोष की बात ये है कि ये टीवीआर अक्षय कुमार के मास्टर शेफ इंडिया, फीयर फैक्टर 4, दस का दम 2 और ज़ोर का झटका की ओपनिंग टीवीआर से ज्यादा है। ओपनिंग टीवीआर का रिकॉर्ड 19.75 केबीसी द्वितीय के नाम है..।
वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ला के फेसबुक वॉल से साभार.





