Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंटरनेट पर सेंसर को लेकर राज्‍यसभा में बहस

नई दिल्ली। फेसबुक, गूगल, यूट्यूब और ट्विटर जैसे सोशल वेबसाइट्स मंचों पर नेट यूजर की अभिव्यक्ति पर लगाम कसने के लिए बनाए दिशा-निर्देशों पर गुरुवार को राज्यसभा में जोरदार बहस हुई। इंटरनेट की आजादी की वकालत करते हुए विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने नए दिशा-निर्देशों में लगाम कसने की शब्दावली पर तो ऐतराज किया लेकिन यह भी माना कि नियमों के कुल ढांचे से उन्हें आपत्ति नहीं है। उन्होंने इंटरनेट की महिमा को ऊंचाइयों पर ले जाते हुए यह भी माना कि अगर 1975 में इंटरनेट का जोरदार मंच लोगों के पास होता तो आपातकाल की हवा निकल गई होती।

सूचना टेक्नोलाजी कानून के तहत बनाए गए सूचना टेक्नोलॉजी (इंटरनेट मंच) नियमन 2011 को निरस्त करने की मांग करते हुए पेश किए गए वैधानिक संकल्प की बहस में हिस्सा लेते हुए जेटली ने कहा कि इंटरनेट पर सेंसरशिप नहीं थोपने के लोकप्रिय मूड और इंटरनेट के कुप्रभावों से आहत लोगों के आक्रोश के बीच संतुलन साधना होगा और अभिव्यक्ति की आजादी पर लगाम कसने के बजाए इन मंचों को नए नियमों में बांधना होगा।

जेटली ने राज्यसभा में सुझाव देते हुए कहा कि नए वैधानिक नियमों में बेहद हानिकारक या अपमानजनक या आक्रामक या तंग करने वाले कन्टेंट को हटाने की बात कही गई है लेकिन इन शब्दों को कानूनी सीमा में बांधना संभव नहीं है। लिहाजा सरकार को इस अपरिभाषित शब्दावली को बदलने पर विचार करना चाहिए। संकल्प पेश करते हुए मार्क्सवादी पी राजीव ने इन नियमों को मूल कानून के खिलाफ बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की। (साभार : आईबीएन)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...