दैनिक जागरण, जमशेदपुर से दो लोगों को तबादला कर दिया गया है जबकि कई लोगों को जिम्मेदारियों में भी फेरबदल किया गया है। कोलकाता डेस्क का काम पटना किये जाने के बाद यहां अंचल डेस्क का काम देख रहे अभय कुमार और ओडिशा डेस्क देख रहे प्रमोद कुमार का तबादला पटना और सिलीगुडी कर दिया गया है। जबकि रिपोर्टिंग से भादो माझी और क्राइम रिपोर्टर अन्वेष अंबष्ट को हटाकर उन्हें डेस्क पर लाया गया है।
प्रादेशिक डेस्क का काम देख रहे अशोक कुमार और दीवाकर श्रीवास्तव को लोकल में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यूनिट में किये गये फेरबदल में संपादक जितेन्द्र शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से डीएनई और इनपुट डेस्क के प्रभारी माधव को रिपोर्टिंग में उतार दिया है। उन्हें कार्पोरेट देखने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। तबादलों के बावत माना जा रहा है कि जमशेदपुर से संचालित कोलकाता डेस्क के पटना स्थानांतरित किये जाने के बाद डेस्क का काम देख रहे दो लोगों को पटना भेजा जाना था। इसके लिए निदेशक सुनील गुप्ता की ओर से निर्देश आये थे। लेकिन उनके निर्देश को दरकिनार कर स्थानीय स्तर पर कोलकाता डेस्क का काम देख रहे दो लोगों के स्थान पर अन्य दो लोगों का नाम तबादले की सूची में डाल दिया।
दूसरी तरफजमशेदपुर में कार्यरत वेंकटेश राव को मोडम कार्यालय घाटशिला भेज दिया गया है। घाटशिला में जिम्मेदारी निभा रहे राजेंद्र सिंह राठौर को जमशेदपुर बुला लिया गया है।





