Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

साक्षी समूह के सरकारी विज्ञापनों पर लगाए गए रोक को कोर्ट ने हटाया

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आंध्रप्रदेश सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें उसने वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कडप्‍पा सांसद जगनमोहन रेड्डी के समाचार पत्र एवं चैनलों को सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगा दिया था. साक्षी समूह की याचिका पर जस्टिस बी सेशासयना रेड्डी और जस्टिस के जी शंकर की बेंच ने यह फैसला सुनाया है. जगन साक्षी समाचार पत्र व चैनल के मालिक हैं. 

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने आंध्रप्रदेश सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें उसने वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष एवं कडप्‍पा सांसद जगनमोहन रेड्डी के समाचार पत्र एवं चैनलों को सरकारी विज्ञापन देने पर रोक लगा दिया था. साक्षी समूह की याचिका पर जस्टिस बी सेशासयना रेड्डी और जस्टिस के जी शंकर की बेंच ने यह फैसला सुनाया है. जगन साक्षी समाचार पत्र व चैनल के मालिक हैं. 

 
उल्‍लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने वाले जगन के मीडिया समूह को सरकार ने सारे सरकारी विज्ञापन देने वाली एजेंसियों को आदेश जारी करने विज्ञापन न देने का आदेश दिया था. इसके दो दिन पहले ही सीबीआई ने जगन के कई खातों को सील कर दिया था. सीबीआई ने मीडिया हाउस साक्षी के खिलाफ एक आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह रोक लगाई गई थी. 
 
सीबीआई ने जगन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत 11 खातों और 103 करोड़ रुपये के डिपाजिट को सील कर दिया था. इसके बाद कंपपिनयों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसमें आरोप लगाया गया कि खाते सील कर देने से दैनिक अखबार व टीवी चैनल के लगभग 20000 कर्मचारियों का भविष्‍य खतरे में पड़ गया है. 
 
गौरतलब है कि राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्रित्व काल में वर्ष 2008 में इस मीडिया हाउस की शुरुआत हुई थी. एक साथ इस अखबार की आंध्र प्रदेश के कई जिलों से एक साथ लांचिंग हुई थी. इसके बाद 24 अप्रैल 2008 को एक सरकारी आदेश जारी हुआ, जिसमें कुछ शर्तो में ढील देकर सूचना एवं जनसंचार आयुक्त को साक्षी के लिए विज्ञापन जारी करने की अनुमति दी गई थी.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...