खबर है कि हिंदी दैनिक आज समाज के दो ब्यूरो चीफों से इस्तीफा ले लिया गया है. इनके नाम हैं महेंद्र सिंह और चेतन आलोक. महेंद्र सिंह मेवात जिले के ब्यूरो चीफ थे जबकि चेतन आलोक पलवल का ब्यूरो देख रहे थे. इन लोगों को आज समाज में ज्वाइन किए हुए ज्यादा महीने नहीं हुए थे. सूत्रों के मुताबिक कुछ शिकायतों के कारण इन्हें दो महीने पहले ही हटाए जाने की संस्तुति हो चुकी थी लेकिन इनका विकल्प न मिलने की बात कहकर इन्हें कांटीन्यू किया जा रहा था.
कल अचानक इन्हें हटाए जाने का फरमान सुना दिया गया है. बताया जाता है कि इन दोनों को दो महीने की तनख्वाह भी नहीं मिली है. बताया जाता है कि आज समाज अखबार में अंदरुनी राजनीति इन दिनों चरम पर है. दो पावरफुल गुट एक दूसरे के लोगों को निशाना बनाए हुए हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इसी ग्रुपबाजी की भेंट ये दोनों ब्यूरो चीफ चढ़ गए हैं. वहीं कुछ अन्य का कहना है कि इन ब्यूरो चीफों के खिलाफ कुछ गंभीर शिकायतें थीं जिसके कारण इन्हें दो महीने पहले ही हटाने के आदेश हो गए थे लेकिन इन्हें बहाना बनाकर रोका गया था.





