हिंदुस्तान, इलाहाबाद से खबर है कि यूनिट हेड अंजीव श्रीवास्तव का तबादला चंडीगढ़ कर दिया गया है. उन्हें प्रमोट करके नार्थ रीजन का मीडिया मार्केटिंग हेड बना दिया गया है. वे चंडीगढ़ में बैठेंगे तथा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू एवं कश्मीर की जिम्मेदारी देखेंगे. अंजीव की जगह दीपक माहेश्वरी को इलाहाबाद यूनिट का नया यूनिट हेड बनाया गया है. दीपक मध्य पूर्व यूपी में सर्कुलेशन हेड थे. दीपक एवं अंजीव दोनो लोग हिंदुस्तान के साथ 2007 से जुड़े हुए हैं.






