दैनिक जागरण, मुरादाबाद से खबर है कि संपादकीय प्रभारी अनुपम मार्कंडेय ने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वे कहां जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. अनुपम के जाने के बाद प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शुक्ला को मुरादाबाद का नया संपादकीय प्रभारी बना दिया है. प्रदीप लम्बे समय से जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके पहले वे नोएडा में अखबार को अपनी सेवाएं दे रहे थे. पिछले दिनों ही उनका तबादला मुरादाबाद के लिए किया गया था.





