हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि अविनाश झा को यहां का नया यूनिट हेड बनाया जा रहा है. वे अगले महीने से अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. अविनाश फिलहाल अहमदाबाद में दैनिक भास्कर समूह से जुड़े हुए थे. अविनाश ने झारखंड में दैनिक भास्कर को स्टेट हेड के रूप में ज्वाइन किया था. झारखंड में अखबार की लांचिंग के बाद उनका तबादला अमदाबाद गुजरात के लिए कर दिया गया था.
दूसरी तरफ अब तक यूनिट हेड के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे स्नेहाशीष मुखर्जी का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. माना जा रहा है कि स्नेहाशीष का तबादला पिछले दिनों उधमसिंह नगर जिला में एक विवादित व्यक्ति को विज्ञापन विभाग में रखने के लिए किया गया है. इसी विवादित व्यक्ति से नाराज होकर लम्बे समय से हिंदुस्तान से जुड़े एए तन्हा ने इस्तीफा दे दिया था.





