रीवा से प्रकाशित हिंदी दैनिक ''गुड मार्निंग'' के संपादक शशिकांत त्रिवेदी ने भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचित किया है कि एमपी में शिवराज सिंह के करीबी मंत्रियों द्वारा अवैध खनन किए जाने से संबंधित खबर सबसे पहले उनके अखबार में प्रकाशित हुई. पहली खबर उनके अखबार में पांच नवंबर को प्रकाशित हुई. इस खबर में मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर की सरपरस्ती में अवैध खनिज उत्खनन के डिटेल दिए गए.
बेल्लारी की तर्ज पर यह अवैध कृत्य पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर का सगा भतीजा रुपेंद्र सिंह कर रहा है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल इस मुद्दे को नतीजे तक ले जाने का संकल्प कर चुके हैं. दैनिक गुड मार्निंग में अवैध खनन की खबर छपने के बाद धीरे-धीरे यह खबर अन्य जगहों तक फैली और अब नेशनल न्यूज बन चुकी है. नीचे हम वो कटिंग दे रहे हैं, जो अखबार में प्रकाशित हुई. देखने के लिए क्लिक करें- गुडमार्निंग में प्रकाशित अवैध खनन की खबर





