फोकस टीवी से खबर है कि आशा खोसा ने इस्तीफा दे दिया है. वे फोकस टीवी के साथ बतौर नेशनल ब्यूरोचीफ जुड़ी हुई थीं. आशा खोसा अपनी नई पारी साधना न्यूज ग्रुप के साथ शुरू करने जा रही हैं. उन्हें साधना ग्रुप के जल्द लांच होने जा रहे जम्मू कश्मीर चैनल का एक्जीक्यूटिव एडिटर बनाया गया है. वरिष्ठ पत्रकार आशा खोसा इसके पहले टाइम्स ऑफ इंडिया, इंडियन एक्सप्रेस एवं बिजनेस स्टैंडर्ड समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. आशा खोसा न्यूज एजेंसी आईएएनएस के राजनीतिक संपादक रहे स्व. जार्ज जोसेफ की पत्नी हैं. जार्ज का कुछ महीने पहले ही निधन हो गया था.
दैनिक जागरण, कोलकाता से खबर है कि महेंद्र सिंह का तबादला रांची के लिए कर दिया गया है. महेंद्र सिंह का कुछ समय पहले झारखंड के चाईबासा से कोलकाता तबादला कर दिया गया था. प्रबंधन उन्हें अब रांची भेज दिया है. महेंद्र जागरण से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं.





