आगरा में अभी हाल में ही प्रारंभ किये गए पुष्पांजलि समूह के अख़बार पुष्प सवेरा की एक बिल्डिंग जो कि आगरा के दयालबाग में स्तिथ है, पर आगरा विकास प्राधिकरण ने सील लगा दी है. इससे बिल्डर को तगड़ा झटका लगा है. बताया गया है कि यह कार्रवाई अख़बार निकालने के चलते की गयी है. अखबार निकाले अभी केवल 16 दिन ही प्रारंभ हुए हैं. बताया जाता है कि बिल्डर अख़बार निकाल कर प्रसाशन पर दबाव बना रहा था. सो, प्रशासन के लोगों ने बिल्डर को तगड़ा झटका दे दिया है.
बताया जाता है कि बिल्डर ने दूसरे समूह के कुछ दलाल पत्रकारों व आगरा के बड़े सपाइयों के यहाँ शरण ली है. इससे पहले सी एक्सप्रेस समूह पर एक बिजली कम्पनी ने मुक़दमा दर्ज कराया था जिसमें मालिकान जेल जाते जाते बचे थे. आगरा में अब स्थिति यह हो गयी है कि सी एक्सप्रेस, कल्पतरु एक्सप्रेस व पुष्प सवेरा जैसे अखबारों पर जिला प्रसाशन भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. इससे नेताओं की बल्ले बल्ले हो रही है परन्तु पत्रकारों का सर शर्म से झुकता दिखाई दे रहा है क्योंकि जब मालिकान पर ही कार्रवाई हो जाती है तब बेचारे पत्रकार असहाय हो जाते हैं व नेता उनकी जमकर खिल्ली उड़ाते हैं व उनके मालिकानों को उनकी औकात बताते हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





