उप श्रमायुक्त बरेली परिक्षेत्र सुश्री कल्पना श्रीवास्तव ने अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान सहित समस्त अखबारों को एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में उन्होंने अखबारों के प्रबंधकों और रुहेलखंड मीडिया वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को फिर से दस्तावेजों और प्रमाणों के साथ बुलाया है. इन लोगों को उप श्रमायुक्त ने 14 मई को बुलाया था पर अखबारों की तरफ से कोई भी दस्तावेज लेकर नहीं आया. इसके बाद ही दुबारा नोटिस जारी किया गया है. मुद्दा है असम, त्रिपुरा, बिहार की तरह यूपी में भी मजीठिया वेज बोर्ड स्वीकार करने की मांग. आसाम, त्रिपुरा और बिहार राज्यों में मजीठिया वेज वोर्ड स्वीकार कर लिया गया है. पर यूपी में नहीं.
उत्तर प्रदेश के मीडियाकर्मियों ने सरकार एवं समाचार पत्र स्वमियों और समूहों पर इसे लागू करने के लिए दबाव बढ़ा दिया है. यूपी के रूहेलखण्ड मीडिया वर्कर्स एसोसिएशन ने उप श्रमायुक्त बरेली को पत्र भेजकर परिक्षेत्र में प्रकाशित सभी अखबारों के पत्रकार एवं गैर पत्रकार कर्मियों को मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों के अनुसार वेतन दिलाने की मांग की है. इसी मांग के बाद उप श्रमायुक्त सुश्री कल्पना श्रीवास्तव ने अखबारों को नोटिस जारी किया. दोनो पक्षों में पहले दौर की वार्ता में किसी भी अखबार का प्रतिनिधि कोई दस्तावेज लेकर नहीं पहुंचा था. इस पर उप श्रमायुक्त श्रीवास्तव ने उन्हें दुबारा प्रमाणों एवं दस्तावेजों के साथ बुलाया है. वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव मुख्तार अंसारी और विधिक सलहाकर अभय शर्मा मौजूद रहे. उप श्रमायुक्त द्वारा जारी नोटिस और एसोसिएशन द्वारा की गई मांग से संबंधित पत्र नीचे दिए जा रहे हैं….







